{"_id":"688d0b59511ff17e920fd7c4","slug":"animal-hospital-running-in-a-dilapidated-building-in-sahar-auraiya-news-c-211-1-aur1008-129511-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: सहार में जर्जर भवन में चल रहा पशु अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: सहार में जर्जर भवन में चल रहा पशु अस्पताल
Sat, 02 Aug 2025 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sat, 02 Aug 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
पशु चिकित्सक से जानकारी लेते ग्रामीण।
- फोटो : पशु चिकित्सक से जानकारी लेते ग्रामीण।
सहार। कस्बे में स्थित पशु अस्पताल का भवन जर्जर अवस्था में है। छत का प्लास्टर नीचे गिर रहा है। इससे यहां काम करने वाले कर्मचारी व डॉक्टरों को खतरा है। स्थानीय लोगों ने नये भवन निर्माण की मांग की है।
बारिश के दिनों में अस्पताल की स्थिति और भी खराब हो जाती है। दीवारों में सीलन के कारण बिजली कनेक्शन भी जोखिम भरे हो गए हैं। पशुओं के इलाज के लिए आने वाले किसान भी खुद को असुरक्षित महसूस करते हैं। कई बार शिकायतें की गईं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। कर्मचारियों व डॉक्टर ने बताया कि उन्हें मजबूरी में इसी भवन में बैठना पड़ रहा है।
डॉ. हृदेश कुमार ने बताया कि अस्पताल भवन की मियाद 2016 में ही समाप्त हो चुकी है। मार्च में नये भवन निर्माण के लिए शासन स्तर से स्वीकृति मिल चुकी है। ठेकेदार को कार्य भी आवंटित कर दिया गया है, लेकिन अभी तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है।