फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Angry traders officers cordon

खफा व्यापारियों ने अफसरों को घेरा

Fri, 11 Sep 2015 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया।
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया। Updated Fri, 11 Sep 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
Angry traders officers cordon

शहर में एक माह से चल रही अघोषित कटौती से खफा कंछल गुट व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के नेतृत्व में व्यापारियों ने गुरुवार को विद्युत अधिकारियों का घेराव किया।

विज्ञापन



व्यापारियों ने विद्युत अधिकारियों से शहर को निर्बाध 15 घंटे आपूर्ति दिए जाने की मांग की। वहीं आक्रोशित व्यापारियों को देख अधीक्षण अभियंता व एक्सईएन ने पांच दिन की मोहलत मांगी है। इस पर व्यापारियों ने पूर्व निर्धारित बंदी को पांच दिन के लिए स्थगित कर दिया है।
विज्ञापन


 
अघोषित कटौती से चौपट हो रहे व्यापार, भीषण गर्मी में परेशान उपभोक्ताओं को देख कंछल गुट व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष ब्रजेंद्र गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारियों ने गुरुवार को शहर के मुख्य मार्गों पर जुलूस निकालते हुए एक्सईएन कार्यालय का घेराव किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस दौरान अधीक्षण अभियंता केबी गुप्ता व एक्सईएन पंकज शर्मा से शहर की ध्वस्त विद्युत व्यवस्था को सुचारू किए जाने की मांग की।

 
जिलाध्यक्ष गुप्ता ने कहा कि जब जिला मुख्यालय को 15 घंटे आपूर्ति दिए जाने से शासन के निर्देश हैं तो इसमें विद्युत अधिकारियों द्वारा लापरवाही क्यों बरती जा रही है। कहा कि यदि शीघ्र ही समस्या का समाधान न किया गया तो व्यापार मंडल पूरे जिले के व्यापारियों के सहयोग से विद्युत अधिकारियों के खिलाफ अभूतपूर्व बंदी करने को तैयार हैं।

 
उन्होंने विद्युत अधिकारियों को अल्टीमेटम देते हुए कार्यशैली में सुधार लाने व शहर को निर्बाध 15 घंटे की आपूर्ति सुनिश्चित किए जाने को कहा।


व्यापारियों के आक्रोश को देखते हुए अधीक्षण अभियंता केबी गुप्ता व एक्सईएन पंकज शर्मा ने पांच दिन की मोहलत मांगते हुए विद्युत व्यवस्था सुचारू कराने का आश्वासन दिया है। हालांकि उन्होंने कहा कि इन पांच दिनों में शहर को फिलहाल 12 घंटे की ही आपूर्ति मुहैया हो सकेगी।


 
विद्युत अधिकारियों के पांच दिन की मोहलत पर व्यापारियों ने फिलहाल बाजार बंदी का कार्यक्रम स्थगित कर दिया है। इस दौरान कंछल गुट के व्यापारी नेता मजीद खां, विजय कांत पुरवार, अनुराग अग्रवाल, विनय पोरवाल, नीरज पोरवाल सहित भारी संख्या में व्यापारी शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed