फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Angry at being pushed at a fair, a young man threw boiling oil on two people

Auraiya News: मेले में धक्का लगने से गुस्साए युवक ने दो पर फेंका खौलता तेल

Sun, 06 Apr 2025 11:33 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 06 Apr 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Angry at being pushed at a fair, a young man threw boiling oil on two people
औरैया (बिधूना)। रामनवमी पर मल्हौसी के कासली मंदिर पर लगे मेले में रविवार को भीड़ उमड़ी थी। इसी दौरान किसी ने एक युवक को धक्का मार दिया।
विज्ञापन

इससे गुस्साए युवक ने एक मिठाई की दुकान पर खौलता तेल दो युवकों पर उड़ेल दिया। इससे दोनों युवक झुलस गए। पुलिस ने दोनों युवकों को सीएचसी बेला पहुंचाया। जहां से दोनों को कानपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
मेले में मल्हौसी निवासी सुनील सविता की मिठाई की दुकान के पास यह पूरा घटनाक्रम हुआ। जहां कन्नौज जनपद के खैर नगर निवासी रोहित को किसी ने धक्का मार दिया। जिससे नाराज रोहित ने दुकान पर खौलते तेल को उठाकर दो युवकों पर फेंक दिया। कढ़ाई के गर्म तेल से सुनील का पुत्र व राहगीर झुलस गए।
विज्ञापन


गांव बरौली निवासी घायल ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि वह स्कूल बस खड़ी करके बाइक से मल्हौसी मेला देखने जा रहा था। बीच में दो लोग आपस में धक्का-मुक्की करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोहित नाम के युवक ने मेले में नौसारा गांव के सुनील की दुकान में जलेबी बनाने के लिए रखा खौलता तेल झगड़ा करने वाले युवकों पर फेंक दिया, लेकिन कढ़ाई में तेल उसके ऊपर व दुकानदार सुनील के पुत्र हिमांशु पर जा गिरा। इससे वह दोनों झुलस गए।

पुलिस ने मौके से रोहित को गिरफ्तार कर लिया है। बेला थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि मेला में धक्का-मुक्की को लेकर विवाद हुआ था। गर्म तेल फेंकने से दो लोग झुलस गए हैं। तेल फेंकने वाले को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed