फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Angle placed on the road, how can school vehicles pass

Auraiya News: सड़क पर लगा एंगल, कैसे निकलें स्कूली वाहन

Wed, 01 Oct 2025 11:20 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 01 Oct 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
Angle placed on the road, how can school vehicles pass
दिबियापुर। रोडवेज बस स्टेशन के पास सड़क पर एंगल लगा दिए जाने से स्कूल वाहन नहीं निकल पा रहे हैं। इसके अलावा सड़क के दोनों ओर फुटपाथ पर मिट्टी भराई भी नहीं हुई। इससे आएदिन गाड़ियों के क्रॉस होने में समस्या पैदा हो रही। लोगों ने अधिकारियों से इस समस्या का निराकरण करने की मांग की है।
विज्ञापन

बता दें कि लंबी जद्दोजेहद के बाद रोडवेज बस स्टेशन शुरू कराया गया है। इसके बगल में ही सड़क बनी है। इस सड़क पर भारी वाहनों के प्रवेश को बंद करने के लिए ठेकेदार ने दो एंगल लगा दिए हैं। इससे स्कूली वाहन तक नहीं निकल पा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने एंगल लगने पर रोष जताते हुए कहा कि सड़क पर स्कूली वाहन तक नहीं निकल पा रहे हैं। रात में अक्सर वाहन एंगल से टकरा जाते हैं। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता अमर सिंह ने बताया कि रोड के दोनों तरफ अभी पटरी नहीं बनी है। रोड डेमेज न हो जाए, इसलिए ठेकेदार ने सड़क पर एंगल लगा दिए होंगे। जांच कर समस्या का निराकरण किया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed