फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   An FIR has been registered against four people, including a former Samajwadi Party MLC currently in jail, for extortion and land grabbing.

Auraiya News: जेल में बंद पूर्व सपा एमएलसी समेत चार पर रंगदारी और प्लॉट कब्जाने की प्राथमिकी

Wed, 07 Jan 2026 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
An FIR has been registered against four people, including a former Samajwadi Party MLC currently in jail, for extortion and land grabbing.
औरैया। शहर के थोक रील-बटन व्यापारी राजेश कुमार ने जेल में बंद पूर्व सपा एमएलसी कमलेश पाठक समेत चार के विरुद्ध रंगदारी वसूलने और प्लॉट पर कब्जा करने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला खिड़की साहबराय निवासी व्यापारी ने बताया कि वह संकट मोचन मंदिर वाली गली में रील-बटन का थोक का कारोबार करता है। आरोप है कि पूर्व एमएलसी बीते कई सालों से जान से मारने की धमकी देकर उससे 50 हजार रुपये प्रतिमाह की रंगदारी वसूल रहे थे। वर्तमान में वे दोहरे हत्याकांड में जेल में बंद है। इसके बाद भी वह जेल में बैठकर अपने गुर्गों खानपुर निवासी अब्दुल सत्तार व दो अन्य लोगों के माध्यम से उसे और परिवार को जान से मारने की धमकी देकर रंगदारी वसूल कर रहे थे। इसी रंगदारी में जबरन एक प्लॉट पर कब्जा किए जाने का भी आरोप लगाया है। व्यापारी ने बताया कि अन्य व्यापारियों से भी जेल से बैठकर पूर्व एमएलसी अपने गुर्गों के माध्यम से रंगदारी वसूल रहे हैं, जिसकी उसे जानकारी है। कोई भी व्यापारी खौफ के कारण मुंह नहीं खोलता है। व्यापारी ने अपनी जान को भी खतरा बताया है। साथ सभी आरोपियों को पहचान लेने की बात कही।
विज्ञापन

एसपी अभिषेक भारती के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने पूर्व एमएलसी, अब्दुल सत्तार व दो अज्ञात के विरुद्ध रंगदारी वसूलने और धमकी देने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed