फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   An FIR has been lodged against an uncle and nephew in the case of the drowning death of two children.

Auraiya News: दो मासूमों की डूबकर मौत के मामले में चाचा-भतीजे पर प्राथमिकी

Fri, 02 Oct 2026 12:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
An FIR has been lodged against an uncle and nephew in the case of the drowning death of two children.
एरवाकटरा। थाना क्षेत्र के गांव देईपुर में अवैध रूप से खोदे गए गड्ढों में भरे पानी में डूबने से हुई दो मासूमों की मौत के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक आर्यन के पिता की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की है। पिता के अनुसार उनका बेटा बकरी चराने गया था, इसी दौरान पैर फिसलने से वह पानी भरे गड्ढे में चला गया था।
विज्ञापन

गांव देईपुर में मंगलवार को खेत में अवैध रूप से खोदे गए गड्ढे में डूबने से आर्यन व कृष्णा की मौत हो गई थी। बुधवार रात आर्यन के पिता राजीव कुमार ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उनका बेटा आर्यन 29 सितंबर बकरी चराने गया था। पिता के अनुसार, गुड्डू यादव के खेत में लगभग सात से आठ फीट गहरा गड्ढा बना हुआ था, जिसमें पैर फिसलने से बच्चा गिरकर डूब गया।
विज्ञापन

आरोप लगाया गया है कि गुड्डू यादव और उसके भतीजे स्वदेश यादव की ओर से खेत में पानी भरकर इंजन की मदद से डंपर से आने वाली गंदी मौरंग की अवैध धुलाई की जाती थी। पीड़ित पिता ने आरोपियों की लापरवाही के कारण बेटे की मौत होने की बात कही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी पानी में डूबने से मौत की पुष्टि हुई थी। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि आर्यन की पिता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed