{"_id":"59b42be64f1c1beb7f8b5735","slug":"ammonia-leakage-in-the-ice-factory-in-auraiya","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैया की बर्फ फैक्ट्री में अमोनिया का रिसाव, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैया की बर्फ फैक्ट्री में अमोनिया का रिसाव, मचा हड़कंप
औरैया
Updated Sat, 09 Sep 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
demo
- फोटो : demo
इंडियन ऑयल तिराहे के पास स्थित बर्फ फैक्ट्री में शनिवार की सुबह करीब आठ बजे अमोनिया गैस के रिसाव से हड़कंप मच गया। लोगों की सांस फूलने लगी। मोहल्ले के लोगों ने तत्काल पुलिस और जिला प्रशासन को सूचना दी। एडीएम और एसडीएम पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। तत्काल पाइप लाइन बंद कर्राई। फैक्ट्री के आपरेटर ने बंदर के पाइप तोड़ने से अमोनिया गैस के रिसाव की बात कही है। एडीएम ने फिलहाल फैक्ट्री बंद करा दी है। खाद्य विभाग की टीम ने फैक्ट्री से पानी के नमूने लेकर जांच के लिए लैब भेजा है। गैस रिसाव से कोई बीमार नहीं हुआ है।
नेशनल हाईवे पर स्थित शबनम आइस फैैक्ट्री में अमोनिया गैस का रिसाव होने ंसे मोहल्ले के लोगों की सांस फूलने के साथ आंखों में जलन होने लगी। सूचना पर एडीएम रामसेवक द्विवेदी व एसडीएम अमित राठौर व पुलिस फोेर्स मौके पर पहुंची। फैक्ट्री के ऑपरेटर अतबल ने बताया कि बंदर के पाइप हिलाने से गैस का रिसाव होने लगा। मौके पर फैक्ट्री मालिक नहीं मिले। तत्काल पाइप लाइन बंद कराई और सामने रखे ट्रांसफार्मर को भी तुरंत हटवाया गया।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी माता प्रसाद ने पानी का नमूना भरा। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि फैक्ट्री से अक्सर अमोनिया की दुर्गंध आती है। इस पर एडीएम ने पूरे मामले की जांच करने व फैक्ट्री के कागज दिखाने को कहा। उन्होंने बताया कि जब तक फैक्ट्री मालिक नहीं आते तब तक फैक्ट्री बंद रहेगी। एडीएम रामसेवक द्विवेदी ने बताया कि जांच में मिले तथ्यों पर कार्रवाई की जाएगी। बिजली विभाग के जेई शशिकांत मौर्या मौके पर पहुंचे। जांच में बिजली कनेक्शन मीटर से न ही बल्कि बाईपास से चोरी करते मिला। इस पर उन्होंने फैक्ट्री मालिक पर बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने की तहरीर कोतवाली में दी है।