फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   amar ujala bhawishya jyoti samman

कॅरियर में आगे बढने के मिले टिप्स, संस्कारों से जुड़े रहने की सीख भी

Sun, 30 Jun 2019 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
amar ujala bhawishya jyoti samman
छात्रा को सम्मानित करते अतिथि - फोटो : AURAIYA
औरैया। कड़ी मेहनत और लगन से विभिन्न बोर्डों की परीक्षा में मेधा का परचम लहराने वाले छात्र-छात्राएं रविवार को खुशी से झूम उठे। मौका था ‘अमर उजाला’ भविष्य ज्योति विद्यार्थी सम्मान समारोह का। मेरिट में स्थान पाने वाले जनपद के कुल 49 मेधावियों को ‘अमर उजाला’ भविष्य ज्योति सम्मान से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि डीएम अभिषेक सिंह मीणा व एसपी सुनीति ने विद्यार्थियों को कॅरियर में चमक बिखरने के टिप्स दिए। साथ ही उनमें समाज व देश के प्रति सम्मान का भाव भी जगाया।
विज्ञापन

तिलक महाविद्यालय के इंदिरा हाल में कार्यक्रम का शुभारंभ समारोह की अध्यक्षता कर रहे जिला पंचायत अध्यक्ष दीपू सिंह व मुख्य अतिथि डीएम अभिषेक सिंह मीणा ने दीप प्रज्ज्वलन व मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पार्चन से किया। पीबीआरपी स्कूल के विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया। डीएम ने मेधावी छात्रों को बधाई दी। कहा कि छात्रों को जिस क्षेत्र में दिलचस्पी हो, उसी में अपना कॅरियर बनाएं और पूरी तत्परता के साथ लक्ष्य हासिल करें। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों पर जबरदस्ती न थोपने पर जोर दिया। उन्होंने ‘अमर उजाला’ के प्रयासों की सराहना की। कहा कि ऐसे कार्यक्रम का आयोजन समय-समय पर होते रहने चाहिए। मुख्य अतिथि एसपी सुनीति ने कहा कि पढ़ाई के साथ ही जीवन के हर क्षेत्र में अपने दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी से करें। पढ़ाई के साथ-साथ अलग-अलग क्षेत्रों में सफलता के शिखर तक पहुंचने की आकांक्षा होनी चाहिए। उन्होंने भी ‘अमर उजाला’ के प्रयासों की सराहना की। जिला पंचायत अध्यक्ष दीपू सिंह ने कहा कि ‘अमर उजाला’ का भविष्य ज्योति कार्यक्रम बेहद सराहनीय है। यहां सम्मानित हुए बच्चों को मिली खुशी उन्हें और बेहतर करने की ओर अग्रसर करेगी। नई पीढ़ी सामाजिक दायित्वों व संस्कार को न भूले। पढ़ाई के साथ अपने परिवार के साथ जुड़ाव रहना भी जरूरी है। समाजसेविका अंजू पांडेय ने कहा कि बच्चों की सफलता में उनके माता-पिता का अहम योगदान होता है। ऐसे आयोजनों से अच्छी शिक्षा के प्रति जागरुकता का वातावरण बनता है। निश्चित तौर पर ‘अमर उजाला’ के प्रयासों की जितनी भी सराहना की जाए, कम है। रक्तदान शिविर, अपराजिता, स्वास्थ्य शिविर, आत्मरक्षा की सीख आदि हर क्षेत्र में ‘अमर उजाला’ की सराहनीय भूमिका है। कार्यक्रम का संचालन कवि अजय शुक्ला अंजाम ने किया।
विज्ञापन

दिव्या गुप्ता, राघवेंद्र त्रिपाठी, श्रृष्टि, अभय श्रीवास्तव, आर्यमन शुक्ला, खुशबू, रितु राजपूत, कृष शुक्ला, नेहा, वंश गुप्ता, सूरज सिंह, कौशल कुमार, मनस्वी, अंबर आस्थाना, आक्रोश विक्रम शुक्ला, अभय राज सिंह भदौरिया, अंकुर पांडेय, कृतिका चौहान, संकल्प, यश द्विवेदी, तृप्ति, समृद्धि, जेस्मीन, साजेब अख्तर को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

काजल कुशवाहा, राजन सिंह, अनुज कुमार, आकाश, शिव प्रताप सिंह, उज्जवल, मनीषा कुशवाहा, आदित्य कुमार, प्रकाश चंद्र, सोम्या गुप्ता, श्रद्धा शुक्ला, रिचा दीक्षित, अपरिमित राजावत, साक्षी पांडेय, राहुल यादव, पलक अग्रवाल, पंखुड़ी गुप्ता, स्वप्निल पिसाल, इशिता सिंह, भीमरतन, अरुणिमा सिंह, अखिल गुप्ता, आशीष राजपूत, कुशाग्र अग्रवाल, रत्नेश तिवारी को सम्मानित किया।
इंटरमीडिएट की छात्रा काजल कुशवाहा ने कहा कि परीक्षा में सफलता पाने के बाद इस तरह का सम्मान प्राप्त करने पर उनका आत्मविश्वास बढ़ा है। इस तरह के आयोजन में सम्मान मिलने से भविष्य में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। छात्र-छात्राओं की मेधा पहचान दिलाने के लिए ‘अमर उजाला’ बधाई का पात्र है।
छात्र उज्जवल का कहना है कि ‘अमर उजाला’ की ओर से मेधावियों को सम्मानित करने के लिए हर वर्ष आयोजन किया जा रहा है। यह एक सराहनीय प्रयास है। इस तरह के कार्यक्रम भविष्य में और सफलता प्राप्त करने के लिए ऊर्जा प्रदान करेंगे।

छात्रा मनीषा कुशवाहा ने आयोजन की प्रशंसा करते हुए कहा कि इसके बाद आगे भी इसी तरह का सम्मान पाने की हसरत पैदा हुई है। सम्मान पाकर अच्छा लगा। भविष्य में और बेहतर कर सफलता हासिल करने में यह मददगार साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed