फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Agra-Lucknow Intercity Closure Increases Troubles

आगरा लखनऊ इंटरसिटी बंद होने से मुसीबतें बढ़ीं

Wed, 16 Dec 2020 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Dec 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Agra-Lucknow Intercity Closure Increases Troubles
फोटो 16एयूआरपी47- रेलवे स्टेशन फफूंद पर खड़ी महानंदा एक्सप्रेस में चढ़ते उतरते यात्री। - फोटो : AURAIYA
दिबियापुर (औरैया)। रेलवे स्टेशन फफूंद पर रुकने वाली दैनिक यात्रियों की लाइफ लाइन 02179/02180 आगरा-लखनऊ स्पेशल इंटरसिटी एक्सप्रेस बुधवार से बंद हो गई। इससे दैनिक यात्रियों को काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ा। यह ट्रेन दैनिक यात्रियों के लिए सुबह कानपुर जाने एवं मार्केट करके शाम को लौटने के लिए सबसे मुफीद ट्रेन मानी जाती है। यात्रियों ने वैकल्पिक ट्रेन चलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

लॉकडाउन के बाद रेल प्रशासन ने आगरा-लखनऊ स्पेशल इंटरसिटी एक्सप्रेस का संचालन शुरू किया था। परंतु कोहरे को कारण बताते हुए रेल प्रशासन ने 16 दिसंबर से इस ट्रेन का संचालन बंद करने की घोषणा की थी। अप एवं डाउन 02179/02180 आगरा-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस बुधवार को फफूंद रेलवे स्टेशन पर नहीं पहुंची। रेल प्रशासन के अनुसार यह ट्रेन आगामी 31 जनवरी तक बंद रहेगी। बुधवार को तड़के ऊंचाहार एक्सप्रेस गुजरने के बाद कानपुर जाने के लिए पहली ट्रेन अपराह्न लगभग डेढ़ बजे स्पेशल महानंदा एक्सप्रेस फफूंद रेलवे स्टेशन पर पहुंची। इसमें यात्रियों की भीड़ रही। इसके बाद सुपरफास्ट स्पेशल कालका मेल में भी कानपुर जाने वाले यात्री गए।
विज्ञापन

दैनिक यात्रियों के अनुसार, 16 दिसंबर से 05483 अप स्पेशल महानंदा एक्सप्रेस एवं 18 दिसंबर से 05484 डाउन महानंदा एक्सप्रेस भी बंद हो रही है। अलीपुरद्वार से चलने वाली अप महानंदा एक्सप्रेस प्रारंभिक स्टेशन से चलने के दूसरे दिन फफूंद रेलवे स्टेशन पर पहुंचती है। इसलिए अप महानंदा गुरुवार को अंतिम दिन फफूंद रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। जबकि डाउन महानंदा एक्सप्रेस 18 दिसंबर को अंतिम दिन फफूंद पहुंचेगी। ऐसे में ऊंचाहार एक्सप्रेस गुजरने के बाद कई घंटे तक कोई ट्रेन कानपुर जाने के लिए नहीं होगी। आरक्षण के बगैर यात्रा करने पर पाबंदी होने के कारण पहले से फुल चल रही कालका मेल में आरक्षण नहीं मिलेगा। मांग की कि आगरा-लखनऊ इंटरसिटी एवं महानंदा एक्सप्रेस के बंद होने के बाद कानपुर जाने के लिए वैकल्पिक ट्रेन की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed