फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   After the suspension of two people including the outpost in-charge, the constable appeared in the line.

Auraiya News: चौकी प्रभारी समेत दो के निलंबन के बाद सिपाही लाइन हाजिर

Mon, 12 Jan 2026 11:38 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 12 Jan 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
After the suspension of two people including the outpost in-charge, the constable appeared in the line.
औरैया। तत्कालीन मुरादगंज चौकी प्रभारी समेत दो के निलंबन के बाद एसपी ने चौकी में तैनात एक और सिपाही रतन शर्मा को जांच के बाद लाइन हाजिर कर दिया। एसपी ने कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन

एसपी अभिषेक भारती ने 30 दिसंबर को अजीतमल कोतवाली की मुरादगंज चौकी के तत्कालीन प्रभारी आनंद शर्मा व चौकी में तैनात बीट प्रभारी सिपाही राजकुमार को काम में लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया था। एरवाकटरा में पकड़े गए गोतस्करी के आरोपी को पकड़ने में लापरवाही की चर्चा रही थी। हालांकि पुलिस ने इससे इन्कार कर दिया था। दोनों की क्षेत्र से भी कई शिकायतें मिल रहीं थी।
विज्ञापन

इस मामले की जांच के बाद रविवार को चौकी में तैनात सिपाही रतन शर्मा को भी लाइन हाजिर कर दिया गया। चौकी प्रभारी के निलंबन के बाद एसपी ने वहां बेला थाने में तैनात उपेंद्र को चौकी की जिम्मेदारी दी। एसपी अभिषेक भारती ने बताया कि शासकीय कार्य में लापरवाही के आरोप में सिपाही को लाइन हाजिर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed