{"_id":"663d010c807356b22e0aa63d","slug":"after-post-mortem-family-members-tried-to-block-dibiyapur-road-auraiya-news-c-211-1-aur1006-112019-2024-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: पोस्टमार्टम के बाद दिबियापुर रोड पर परिजनों ने जाम लगाने का किया प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: पोस्टमार्टम के बाद दिबियापुर रोड पर परिजनों ने जाम लगाने का किया प्रयास
विज्ञापन
औरैया। फफूंद थाना क्षेत्र के गांव बन का पुर्वा में महिला के फंदे पर मिले शव का गुरुवार दोपहर पोस्टमार्टम चिचौली में कराया गया। मामले में कार्रवाई न होने की बात कहकर परिजनों ने दिबियापुर रोड पर पहुंचकर शव को लोडर पर रखकर जाम लगा दिया।
गांव बन का पुर्वा में बुधवार की शाम 22 वर्षीय रिंकी का शव घर की दूसरी मंजिल पर कमरे में चुनरी के फंदे से लटका मिला था। पति अवनीश पाता प्लांट में ड्यूटी करने गया था। वहीं सास दूसरे बेटे के घर पर थी। सूचना पर मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालीजनों पर हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया था। गुरुवार को रिंकी के मायके पक्ष के लोगों की मौजूदगी में चिचौली में शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
पिता कंचौसी बाजार के घसा का पुर्वा निवासी रामशंकर के साथ काफी संख्या में ग्रामीण भी अस्पताल पहुंच गए। पोस्टमार्टम के बाद शव को लोडर पर रखकर जैसे ही परिजन दिबियापुर रोड पर पहुंचे। तभी परिजनों ने लोडर को सड़क पर खड़ा कर जाम लगाने का प्रयास शुरू किया। जानकारी पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा। सीओ अजीतमल राम मोहन शर्मा ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया। मामले में पति अवनीश को हिरासत में लिए जाने की बात कहते हुए आक्रोशित लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन
वहीं अन्य की गिरफ्तारी को लेकर प्रयास किए जाने का भी आश्वासन दिया। इसके बाद वाहनों का आवागमन सुचारू हुआ। मामले में मृतका के पिता रामशंकर ने पुलिस को तहरीर भी दी। बताया कि आरोप है कि बेटी की हत्या करने के बाद उसे फंदे पर ससुरालीजनों ने लटका दिया है। दहेज की खातिर उसे प्रताड़ित किया जा रहा था। डेढ़ साल से यह क्रम जारी था।
सीओ अजीतमल राममोहन शर्मा ने बताया कि मृतका के मायके पक्ष ने दिबियापुर रोड पर जाम लगाने का प्रयास किया था। समय रहते परिजनों को समझाकर मामला शांत करा दिया गया है। मृतका के पति को हिरासत में ले लिया गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।