फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   After laying the pipe, the water corporation forgot to repair the road

Auraiya News: पाइप डालने के बाद सड़क की मरम्मत कराना भूला जल निगम

Tue, 10 Jun 2025 11:35 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 10 Jun 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
After laying the pipe, the water corporation forgot to repair the road
खुदी पड़ी सड़क। - फोटो : खुदी पड़ी सड़क।
फफूंद। कस्बे में अमृत योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के लिए जल निगम ने सड़क खोद डाली। अब हालत यह है कि पाइप लाइन डालने के बाद अभी तक खुदी सड़कों की मरम्मत नहीं कराई। इससे राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

मोहल्ला कटरा मनेपुर में कुछ समय पहले शिव मंदिर व दुर्गा मंदिर होकर स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय रामवतार त्रिवेदी के घर तक जाने वाली इंटरलॉकिंग सड़क को जल निगम ने खोदा था। मोहल्ले के निवासी प्रदीप कुमार, राधेलाल, रामगोपाल, कैलाश उर्फ ग़रीबे, चंदन, सियाराम, संतराम, बबलू, हरीराम आदि ने बताया कि पाइप लाइन के लिए लगभग दो माह पूर्व सड़क को खोदा गया था।
विज्ञापन

बताया कि पाइप लाइन डालने और कनेक्शन हुए एक माह बीत गया है। इसके बाद भी सड़क को दुरुस्त नहीं किया गया। इसी मार्ग पर शंकर जी और दुर्गा जी का मंदिर है। सैकड़ों लोग प्रतिदिन पूजा करने जाते हैं। सड़क ऊबड़-खाबड़ होने से लोग गिर जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 दिनों से जल निगम के ठेकेदार से सड़क मरम्मत कराने को कहा जा रहा है। जल निगम के एई विमल कुमार ने बताया कि पाइप लाइन डालने और कनेक्शन करने के बाद चेक करने के लिए खोदी गई जगह को कुछ समय तक दुरुस्त नहीं किया जाता है। जल्द मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed