{"_id":"6a0f4f127f250a764607c207","slug":"after-55-years-a-98-year-old-farmer-got-possession-of-his-land-auraiya-news-c-211-1-aur1006-145314-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: 55 साल बाद 98 साल के किसान को मिला जमीन पर कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: 55 साल बाद 98 साल के किसान को मिला जमीन पर कब्जा
विज्ञापन
फोटो-40- खेत की ट्रैक्टर से कराई जाती जुताई। स्रोत: राजस्व टीम
औरैया। अजीतमल के गांव सांफर में एक 98 साल के वृद्ध किसान को 55 साल बाद खुद की 20 बीघा जमीन पर राजस्व टीम ने कब्जा दिलवाया। पुलिस के साथ-साथ राजस्व टीम की मौजूदगी में ट्रैक्टर चलाकर खेत की जोताई कराई गई।
सहायल गांव निवासी किसान कामता प्रसाद पांडेय की ननिहाल अजीतमल क्षेत्र के गांव सांफर में है। कामता प्रसाद के पुत्र अजय पांडेय ने बताया कि पिता को ननिहाल में 20 बीघा जमीन मिली थी। पिता के मामा मोहन लाल की शादी नहीं हुई थी। उन्होंने अपने हिस्से की जमीन पिता कामता प्रसाद को दे दी थी लेकिन साल 1972 में गांव के कुछ विपक्षियों ने वसीयत का पेच फंसाकर पूरे मामले को कोर्ट में उलझा दिया।
एसडीएम से लेकर चकबंदी कोर्ट में मामले की सुनवाई होती रही। 55 साल से चल रहे मामले में छह माह पहले कोर्ट ने उनके पक्ष में मामला सुनाया। आदेश के बाद मिशन समाधान के तहत अब उन्हें जमीन पर कब्जा दिया गया है। किसान को कब्जा देने के दौरान क्षेत्रीय लेखपाल राजकमल दुबे समेत अजीतमल कोतवाली पुलिस मौजूद रही।