{"_id":"65677c4687d46e526f0baea9","slug":"adm-found-six-out-of-eight-community-toilets-closed-auraiya-news-c-12-1-knp1074-492308-2023-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: एडीएम को आठ में छह सामुदायिक शौचालय मिले बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: एडीएम को आठ में छह सामुदायिक शौचालय मिले बंद
Wed, 29 Nov 2023 11:30 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Wed, 29 Nov 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
औरैया। शीत कालीन सत्र को लेकर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व महेंद्र पाल सिंह बुधवार को नगर पंचायत अजीतमल-बाबरपुर पहुंचे। जहां परिसर में गंदगी के साथ ही तमाम अव्यवस्थाएं मिलीं। कस्बा में बने कुल आठ में से छह सामुदायिक शौचालय बंद मिले। जिसे लेकर एडीएम ने ईओ विजय कुमार से कड़ी नाराजगी जताई।
बुधवार दोपहर एडीएम महेंद्र पाल सिंह नगर पंचायत अजीतमल-बाबरपुर पहुंचे। यहां परिसर में गंदगी मिली। अभिलेखों की पड़ताल करने पर फाइलें अव्यवस्थित पाई गईं। इसके बाद कस्बा में बने सामुदायिक शौचालयों पर नजर डाली गई। गांधी नगर व बस स्टैंड पर बने सामुदायिक शौचालयों में गंदगी पाई गई। स्थानीय लोगों से की गई पूछताछ में सामने आया कि कई-कई दिनों तक सफाई न होने की बात कही गई। जबकि कुल आठ में से छह सामुदायिक शौचालय बंद पाए गए। निरीक्षण के दौरान ईओ विजय कुमार इस अव्यवस्था को लेकर कोई स्पष्ट जवाब भी नहीं दे सके। जिसे लेकर एडीएम ने कड़ी नाराजगी जाहिर की। एडीएम महेंद्र पाल सिंह ने बताया कि अजीतमल नगर पंचायत में छह सामुदायिक शौचालय बंद पाए गए हैं। परिसर में गंदगी भी मिली है। जिसे देखते हुए ईओ को दिशा-निर्देश दिए गए हैं। ढर्रा बदलने के लिए कहा गया है।