फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   AD Health gave instructions for operating blood bank

Auraiya News: एडी स्वास्थ्य ने ब्लड बैंक संचालन के दिए निर्देश

Sat, 03 Feb 2024 02:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 03 Feb 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
AD Health gave instructions for operating blood bank
औरैया। शहर के 50 शैया संयुक्त जिला अस्पताल परिसर स्थित सीएमओ कैंप कार्यालय में एडी स्वास्थ्य ने चिकित्साधिकारियों की बैठक की। उन्होंने 50 शैया अस्पताल में लंबित पड़े ब्लड बैंक के संचालन को आवश्यक संसाधनों को जुटाने के लिए सीएमएस को निर्देशित किया। वहीं, मेडिकल कालेज के प्राचार्य को आंखों के आपरेशन के लिए जरूरी मशीनों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने को कहा। इस दौरान अजीतमल सीएचसी केंद्र पर सिजेरियन आपरेशन कम होने पर नाराजगी भी जताई। जल्द सुधार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एडी स्वास्थ्य डॉ. अर्चना गुप्ता शुक्रवार शाम सीएमओ कैंप कार्यालय पहुंचीं। वहां उन्होंने जिले भर के स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में जिले में लंबित पड़ी स्वास्थ्य सेवाओं को जल्द से जल्द शुरू कराने को निर्देश दिए। एडी ने 50 शैया अस्पताल की सीएमएस डॉ. मधु सचान से ब्लड बैंक संचालन में आ रही दिक्कतों की जानकारी की। जिसमें जेनरेटर की जरूरत को पूरा करने के लिए उच्चाधिकारियों को पत्राचार करने या फिर अन्य सरकारी मदों से उपलब्धता सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस मौके पर एडी ने मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ. अरविंद कुशवाहा से उन्होंने मेडिकल कॉलेज निर्माण को लेकर जानकारी ली। साथ ही 100 शैया युक्त जिला अस्पताल में चिकित्सक की तैनाती होने चलते आंखाें के आपरेशन शुरू कराए जाने को कहा। इसके लिए एडी ने माइक्रोस्कोपी आदि जरूरी उपकरणों को जल्द से जल्द खरीदने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, सीएचसी अजीतमल में सिजेरियन आपरेशन में कमी होने की जानकारी पर नाराजगी जताई। कहा कि जल्द से जल्द इसमें सुधार करते हुए अस्पताल आने वाली गर्भवती महिलाओं को शासन की जननी सुरक्षा योजना का भी लाभ पहुंचाए। कहा कि जल्द ही वह सीएचसी अजीतमल का निरीक्षण करेंगी सुधार न मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.सुनील वर्मा के अलावा मेडिकल कालेज के प्राचार्य व सभी सीएचसी अधीक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed