फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   action

क्वारंटीन सेंटर में पॉजीटिव मरीजों की व्यवस्था

Sun, 26 Jul 2020 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
action
अजीतमल(औरैया)। पॉजिटिव मरीजों को ठहराने के लिए अजीतमल के एक शेल्टर होम को कोविड-19 आइसोलेशन सेंटर बनाया गया है और यहां हर व्यवस्था दुरुस्त की जा रही है। शनिवार को एसडीएम रमापति ने तहसीलदार संध्या शर्मा, सीओ कमलेश नारायण पांडेय, कोतवाली निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह, उपनिरीक्षक शशिधर त्रिपाठी व सीएचसी अधीक्षक डा. विमल कुमार के साथ शेल्टर होम की व्यवस्था देखी। गंदे चादर बदलने का आदेश दिया।
विज्ञापन

बुंदेलखण्ड एक्सप्रेसवे निर्माण में जुटे 34 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिव आई है। इनमें चार को बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे कैंप के गेट पर बने कमरे मे आइसोलेट कर दिया गया था। दो दिनों में मिले 30 नए मरीजों के लिए बाबरपुर कस्बे के मां शारदा गेस्ट हाउस में बने शेल्टर होम को कोविड-19 आइसेालेशन सेंटर बना दिया गया है।
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक डॉ. विमल कुमार ने बताया कि यहां स्वास्थ्य विभाग की टीम पॉजीटिव मरीजों की लगातार निगरानी करेगी। सीएचसी अजीतमल पर दो दिन में 31 लोगों की एंटीजन किट से जांच की गई थी। इसमें दो लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिव निकली। इन दोनों लेागों को भी बाबरपुर स्थित कोविड-19 आइसेालेशन क्वारंटीन सेंटर में रखा जाएगा। एंटीजन किट से जांच के बाबजूद भी इन लोगों के सैंपल जांच के लिए भेज दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed