फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   action

पैमाइस के बाद नाला निर्माण का कार्य शुरु, अधिकारियों ने किया निरीक्षण

Tue, 26 May 2020 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
action
अजीतमल (औरैया)। जलभराव की समस्या से निजात के लिए नाला निर्माण में बाधक बने अतिक्रमण का मंगलवार को अधिकारियों ने जायजा लिया और अतिक्रमण हटाने का आदेश दिया। साथ ही पैमाइश कराने के बाद नाला निर्माण का कार्य शुरू करा दिया। मौके पर पहुंच अधिकारियों ने कहा कि बरसात से पहले नाला निर्माण का कार्य पूरा होना जरूरी है। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही सहन नहीं होगी।
विज्ञापन

नगर पंचायत क्षेत्र में जल निकासी की समस्या बीते कई वर्षों से विकराल रूप धारण किए है। नगर पंचायत प्रशासन द्वारा नाला निर्माण की अनुमति के लिए शासन को फाइल भेजी गई थी। करीब 14 करोड़ की लागत से होने वाले नाला निर्माण का कार्य शासन से अनुमति प्राप्त होते ही शुरू करा दिया गया है। इस नाला के निर्माण में कई जगह लोगों द्वारा किए गए अतिक्रमण से व्यवधान हो रहा। इस समस्या को दूर करने के लिए तहसील प्रशासन की मौजूदगी में पैमाइश करवाई गई और बीच में आने वाले प्रत्येक अतिक्रमण रूपी व्यवधान को हटाने के आदेश जारी कर दिए गए।
विज्ञापन

एसडीएम रमेश यादव, चैयरमेन रानी पोरवाल, ईओ विजय कुमार सिंह की मौजूदगी में राजस्व कर्मचारियों द्वारा पैमाइश के बाद कार्य शुरू कर दिया गया है। ईओ विजय कुमार सिंह ने बताया कि करीब 14 करोड़ से होने वाले नाला निर्माण में कुछ लोगों के अस्थाई अतिक्रमण व्यवधान बनकर आ रहे थे। जिन्हें हटाने के आदेश दिए जा चुके हैं। बरसात शुरू होने से पहले नाला निर्माण पूरा कराने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed