{"_id":"611412f78ebc3e7d1b08f08d","slug":"action-against-cop-found-without-dress-auraiya-news-knp6457076155","type":"story","status":"publish","title_hn":"निरीक्षण में बिना बर्दी के मिले सिपाही से स्पष्टीकरण तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निरीक्षण में बिना बर्दी के मिले सिपाही से स्पष्टीकरण तलब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। उप आबकारी आयुक्त कानपुर मंडल कानपुर ने बुधवार को जिला आबकारी कार्यालय पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय में सिपाही के बिना वर्दी मिलने और बीट रजिस्टर पेश न करने पर स्पष्टीकरण तलब किया। इसके बाद देसी शराब के गोदाम और शराब की दुकानों पर चेकिंग की। उन्होंने प्रत्येक दुकान पर रेट लिस्ट चस्पा करने व उस पर आबकारी निरीक्षकों के मोबाइल नंबर लिखे जाने के निर्देश दिए।
उप आबकारी आयुक्त शिव हरी मिश्रा ने आबकारी कार्यालय में विभागीय कार्रवाई की समीक्षा की। उन्होंने बैठक में जिला आबकारी अधिकारी ज्ञानेंद्र पांडेय, आबकारी निरीक्षक पद्य प्रकाश, जेएन सिंह, विनोद कुमार को अवैध रूप से शराब बनाने वालों के साथ सख्ती से निपटने के निर्देश दिए। गांवों में दबिश देने के निर्देश दिए।
अधिकारियों ने मासिक रिपोर्ट प्रस्तुत कर बताया कि पिछले साल की तुलना में पिछले माह देसी शराब में 14 प्रतिशत, विदेशी शराब में साढ़े तीन प्रतिशत व बीयर की 97 प्रतिशत अधिक उठान हुई है। निरीक्षण के दौरान सिपाही संजय गौतम के बीट रजिस्टर न दिखाने व वर्दी में मौजूद न मिलने पर उप आबकारी आयुक्त ने नाराजगी जता स्पष्टीकरण तलब किया है। इसके बाद वह देसी शराब के गोदाम के निरीक्षण के लिए गए। बुधवार का इंडेंट भरा न मिलने पर नाराजगी जता चेतावनी दी। उन्होंने 10 दिन में सभी दुकानदारों को उठान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।