{"_id":"6a0b5d05df65f1ccda0d8474","slug":"accused-of-extortion-and-threatening-challaned-for-breach-of-peace-auraiya-news-c-211-1-aur1009-145149-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: रंगदारी व धमकी देने के आरोपी का शांतिभंग में चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: रंगदारी व धमकी देने के आरोपी का शांतिभंग में चालान
Tue, 19 May 2026 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Tue, 19 May 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
दिबियापुर। कस्बा के मोहल्ला भगवतीगंज के सराफा व्यापारी राजेश कुमार सोनी से पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने और धमकी देने के आरोपी का पुलिस ने शांतिभंग में चालान कर दिया। व्यापारी ने आरोपी अमित कुमार यादव उर्फ गोगा पर कॉल करने की आशंका जताई थी।
इसके बाद आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर दबिश दी। गिरफ्तार कर आरोपी को पूछताछ के बाद शांतिभंग के आरोप में एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया ।प्रभारी निरीक्षक पंकज मिश्रा ने बताया कि जिस मोबाइल से धमकी दी गई थी, उसकी लोकेशन वारदात के वक्त गुरुग्राम में मिली है।
हिरासत में लिए गए अमित से पूछताछ में कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है। आशंका है कि किसी ने अमित का नाम इस्तेमाल कर रंगदारी मांगी हो। पुलिस अब सीडीआर खंगाल रही है, जिसके बाद ही मुख्य आरोपी का असली चेहरा सामने आ सकेगा। (संवाद)