{"_id":"6158a2758ebc3ed3d23710c6","slug":"accident-civic-auraiya-auraiya-news-knp6557891159","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई-रिक्शा और जुगाड़ वाहनों से हादसे का डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई-रिक्शा और जुगाड़ वाहनों से हादसे का डर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिधूना (औरैया)। ई-रिक्शे बिना पंजीयन के सड़कों पर फर्राटा भर रहे हैं। वहीं, जुगाड़ वाहन भी बिना रोक के सड़कों पर दौड़ रहे हैं। ई-रिक्शा और जुगाड़ वाहनों के बेतरतीब संचालन से हादसे का खतरा बना रहता है। लोगों की मानें तो इनकी वजह से आएदिन कोई न कोई हादसा होता रहता है। इसके बाद भी संबंधित विभाग के अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
प्रदूषण कम हो और पेट्रोल व डीजल की बचत के साथ रोजगार मुहैया कराने के लिए पूर्व की सरकार ने लोगों को निशुल्क ई-रिक्शे दिए। इन दिनों बड़ी संख्या में ई-रिक्शा बिना पंजीयन कराए चल रहे हैं। स्थिति यह है बिधूना कस्बे के भगत सिंह चौराहा, दुर्गा मंदिर तिराहा, दिबियापुर तिराहा, नदी पुल भर भारी संख्या में बिना पंजीयन के ई-रिक्शा फर्राटा भर रहे है।
वहीं काफी संख्या में बाइक व स्कूटर से भाड़ा ढोने के लिए लोग जुगाड़ गाड़ी बना कर चला रहे हैं। इसका टैक्स देने वाले वाहन स्वामी विरोध भी कर रहे हैं। इस संबंध में पीटीओ रेहाना बानो ने बताया बिना पंजीयन के चलने वाले ई-रिक्शे व जुगाड़ वाहनों के खिलाफ जल्द ही अभियान चला कर कार्रवाई की जाएगी। बिना पंजीयन के ई-रिक्शा मालिकों पर कार्रवाई की जाएगी।