{"_id":"6ad271708fe56075870c1504","slug":"husband-arrested-for-abetting-wifes-suicide-auraiya-news-c-211-1-aur1009-153453-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने में पति गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने में पति गिरफ्तार
विज्ञापन
औरैया। आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे न्यायिक हिरासत भेज दिया गया।
फफूंद थाना क्षेत्र के गांव पाता पडरिया निवासी द्रोपदी ने पुलिस को बताया कि बेटी अनीता देवी की शादी 10 वर्ष पूर्व जालौन चौराहा, औरैया निवासी राजेश के साथ की थी। आरोप है कि पति राजेश और सास शकुंतला देवी अनीता को शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। 16 जून को ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट की और 18 जून को पति उसे मायके छोड़ गया।
इसी दौरान अनीता ने जहर खा लिया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन ने अनीता को मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां उसे सैफई रेफर कर दिया गया। 19 जून को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मां की तहरीर पर पुलिस ने पति राजेश और सास शकुंतला देवी के खिलाफ मामला दर्ज उसकी तलाश शुरू की। शुक्रवार को जालौन चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी जितेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि आरोपी को पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया। (संवाद)