फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Rain increases farmers' concerns; crops at risk

Auraiya News: बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता, फसलों पर संकट

Fri, 16 Oct 2026 01:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Rain increases farmers' concerns; crops at risk
फोटो-42- बिधूना कस्बा के भगतसिंह चौराहे पर बारिश के दौरान का नजारा। संवाद
बिधूना। बृहस्पतिवार शाम को बिधूना और बेला क्षेत्र में अचानक हुई बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। इस बारिश से धान और बाजरे की कटाई के साथ-साथ आलू, लहसुन और सरसों की बोआई पर संकट खड़ा हो गया है। मौसम में आए इस बदलाव से आगामी दिनों में ठंड बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन

सुबह-शाम की ठंडक और दोपहर की धूप का सिलसिला काफी दिनों से चल रहा था। बृहस्पतिवार शाम करीब 4:30 बजे आसमान में अचानक बादल छा गए। अंधेरा होते-होते बिधूना और बेला में बारिश शुरू हो गई। यह बारिश कुछ देर की ही रही, लेकिन फसलों के लिए पर्याप्त मानी जा रही है। खेतों में खड़ी पकी धान और बाजरे की फसल के गिरने की आशंका थी। हालांकि, तेज हवा न चलने के कारण फसलों पर इसका खास असर नहीं हुआ।
विज्ञापन

यकायक हुई बारिश ने किसानों की धड़कनें बढ़ा दी हैं। धान और बाजरे की कटाई प्रभावित हो सकती है। आलू, सरसों और लहसुन की बोआई भी इस बारिश के बाद कुछ समय के लिए थम जाएगी। अचानक हुई बारिश के बाद तापमान में गिरावट आने की संभावना है। कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉ. रामपलट सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वातावरण में नमी 70 फीसदी रही और हवा तीन किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली। इस बार ठंड दिवाली से पहले दस्तक दे सकती है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी बारिश का अनुमान लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed