{"_id":"63d41821707cc506864ad85e","slug":"accident-auraiya-news-knp740806849-2023-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: साइकिल सवार पीआरडी जवान को बाइक ने मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: साइकिल सवार पीआरडी जवान को बाइक ने मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। ड्यूटी से घर जा रहे साइकिल सवार प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) जवान को करमपुर हाईवे के पास बाइक सवार ने टक्कर मार दी। घायल जवान की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
आयाना थाना क्षेत्र के चौकी गांव निवासी पीआरडी जवान करुणेश कुमार (48) पुत्र सालिगराम की बिजली घर औरैया में ड्यूटी थी। शुक्रवार शाम करीब छह बजे ड्यूटी पूरी कर वह साइकिल से घर जा रहे थे। सदर कोतवाली क्षेत्र के करमपुर हाईवे पर पीछे से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने जवान की साइकिल में टक्कर मार दी।
टक्कर लगने से वह सड़क पर गिर पड़े। मौके पर जुटे लोग लहूलुहान हालत में पड़े जवान को अस्पताल लेकर जा रहे थे, रास्ते में उनकी मौत हो गई। उधर, ग्रामीणों की सूचना पर स्थानीय पुलिस के साथ सीओ सिटी प्रदीप कुमार, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
वहीं, टक्कर के बाद युवक बाइक छोड़कर भाग गया। पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर कोतवाली पहुंचाया। पुलिस बाइक चालक की तलाश कर रही है। मृतक पीआरडी जवान के चार पुत्र हैं। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस चालक की तलाश कर रही है।