फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   accident

कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, दूध व्यापारी समेत दो की मौत

Fri, 21 Jun 2019 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
accident
-मौके पर क्षतिग्रस्त कार - फोटो : AURAIYA
दिबियापुर (औरैया)। औरैया से दिबियापुर आ रही एक अनियंत्रित कार गुरुवार की रात 10 बजे औरैया-दिबियापुर मार्ग पर ग्राम नगला जयसिंह में पेड़ से टकरा गई। इस दुर्घटना में एक निजी कंपनी का दूध का काम करने वाले एक व्यापारी समेत दो युवकों की मौत हो गई। शवों को बड़ी मुश्किल से ग्रामीणों ने कार से निकाला।
विज्ञापन

एक निजी कंपनी नमस्ते इंडिया के दूध का डिस्ट्रीब्यूटरशिप लिए चमन चक्रवर्ती (32 ) पुत्र जवाहर लाल निवासी लोहिया नगर दिबियापुर अपने साथी विनय कुमार (35) पुत्र जिलेदार सिंह निवासी महिपत सिंह पूर्वा हाल पता शास्त्रीनगर निवासी दिबियापुर के साथ अपनी कार से औरैया से दिबियापुर आ रहा था। ग्राम नगला जय सिंह के पास रात 10 बजे कार अनियंत्रित होकर एक पेड़ से कार टकरा गई। आनन-फानन ग्रामीणों ने दौड़कर कार में फंसे दोनों युवकों को बाहर निकालने का प्रयास किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने चमन को निकालकर दिबियापुर सीएचसी भेजा गया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरा युवक विनय कुमार काफी देर तक कार में फंसा रहा। उसे भी बमुश्किल निकालकर चिचौली अस्पताल भेजा गया। उसे भी चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। विनय कुमार पेटी में दूध रखकर बेचता था। दोनों दूध का रुपया जमा करने औरैया गए थे। वापस लौटते समय यह हादसा हो गया। बताते हैं कि कार में एक लाख से अधिक रुपया भी मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed