फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   accidant

डंपर की चपेट में आकर युवक की मौत

Fri, 22 Oct 2021 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
accidant
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव करमपुर-मिहौली के पास एक्सप्रेसवे में काम करने वाले सुपरवाइजर की डंपर की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं, सुपरवाइजर की पत्नी ने डंपर चालक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

जालौन जिले के कुठौंद थाना क्षेत्र के खेड़ा मुस्तकिल निवासी अखिलेश (25) एक्सप्रेसवे में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत थे। गुरुवार की रात लगभग 12 बजे वह करमपुर-मिहौली से होकर गुजर रहे एक्सप्रेसवे में डंपर से मिट्टी उतरवा रहे थे। इसी बीच चालक ने अचानक डंपर पीछे कर दिया। पीछे खड़े अखिलेश डंपर के नीचे आ गए और उनकी मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसे की जानकारी मिलने पर पहुंची मृतक की पत्नी रीता देवी ने कोतवाली में घटना की तहरीर दी। तहरीर में कहा है कि उनके पति गुरुवार की रात लगभग 12 बजे डंपर से मिट्टी गिरवाने गए थे। वहां खेड़ा जलालपुर पुख्ता थाना उसैद जिला बंदायू निवासी डंपर चालक श्रीकृष्ण ने लापरवाही से गाड़ी चलाकर टक्कर मार दी। वहीं मृतक के चाचा रामकुमार ने भतीजे के ऊपर डंपर चढ़ा कर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। सीओ सिटी सुरेंद्रनाथ यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed