{"_id":"5efcd2118ebc3e43230f8dc6","slug":"accidant-auraiya-news-knp5687376138","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकअप ने ऑटो में मारी टक्कर, पिता की मौत, पुत्र गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिकअप ने ऑटो में मारी टक्कर, पिता की मौत, पुत्र गंभीर
विज्ञापन
फफूंद (औरैया)। पाता अछल्दा नहर पुल पर बुधवार को सवारियों से भरी ऑटो में पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। इस हादसे में ऑटो पलटने से उसमें सवार पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अछल्दा सीएचसी पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने पिता को मृत घोषित कर दिया। पुत्र की नाजुक हालत देख सैफई रेफर कर दिया।
बुधवार को दोपहर कानपुर देहात के कस्बा झींझक के मोहल्ला अशोक नगर निवासी राम लखन (52) अछल्दा में अपनी पुत्री पूनम देवी पत्नी अंशु बाथम को लेकर ऑटो से घर झींझक जा रहे थे। ऑटो में उसका पुत्र विशाल व छोटी पुत्री मंजू भी थे। अछल्दा पाता नहर रोड पर पाता नहर पुल के पास पीछे से पिकअप ने ऑटो में टक्कर मार दी।
ऑटो सड़क किनारे पलट गया और उसमें सवार लोगों में चीख पुकार मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने सवारियों को घायलावस्था में बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से सभी को अछल्दा सीएचसी में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने रामलखन को मृत घोषित कर दिया। विशाल की गंभीर हालत देखते हुए सैफई रेफर कर दिया। ऑटो में बैठी रामलखन की बड़ी पुत्री पूनम व छोटी पुत्री मंजू के चोट नहीं आई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।