फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   accidant

बाइक को बचाने में ऑटो पलटा, पांच छात्राओं समेत छह गंभीर घायल

Sun, 08 Sep 2019 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
accidant
फफूंद (औरैया)। फफूंद-बाबरपुर मार्ग पर शनिवार को सुबह एक आटो सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक को बचाने में असंतुलित होकर पलट गया। इस हादसे में आटो में सवार प्रशिक्षण के लिए डायट अजीतमल जा रही पांच छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। बाइक सवार भी जख्मी हो गया। वहां मौजूद ग्रामीणों ने आटो में फंसे में घायलों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। लेकिन पुलिस के आधा घंटे तक न पहुंचने से घायल सड़क पर ही तड़पते रहे। बाद में ग्रामीणों ने प्राइवेट वाहन से सभी को फफूंद भेजा। वहां पहुंचे छात्राओं के परिजनों ने उन्हें दिबियापुर निजी अस्पताल में भर्ती कराया। बाइक सवार युवक की हालत ज्यादा नाजुक होने पर सैफई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह अछल्दा चौराहे से छह से ज्यादा बीटीसी की प्रशिक्षु छात्राएं आटो पर सवार होकर अजीतमल डायट जा रही थी। फफूंद- बाबरपुर मार्ग पर स्थित भर्रापुर मोड़ व अधासी गेट के बीच पहुंचते ही सामने से आ रही एक अनियंत्रित बाइक को बचाने में आटो असंतुलित होकर सड़क पर पलट गया। बाइक सवार आटो से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, आटो में सवार बीटीसी की प्रशिक्षु छात्रा कु. शिखा पुत्री दिनेश कुमार चौहान निवासी ग्राम पाता, रूबी राजपूत पुत्री हरेंद्र सिंह निवासी अछल्दा, पारुल पत्नी रवि निवासी मोहल्ला चमनगंज फफूंद, शैलवी पुत्री विनय, रोशनी पत्नी नरेंद्र कुमार निवासी मोहल्ला ऊंचा टीला फफूंद गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन

घायलों की चीख पुकार सुनकर पास के गांव के लोग मौके पर पहुंचे और आटो में दबी छात्राओं को बाहर निकाला। पांच छात्राओं की हालत नाजुक देख ग्रामीणों ने 108 नंबर डायल किया, लेकिन फोन नहीं लगा। इस बीच ग्रामीणों ने थाने में भी सूचना दी, लेकिन आधे घंटे से ज्यादा समय तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इससे घायल सड़क पर तड़पते रहे। बाद में पहुंची पुलिस ने घायल बाइक सवार हिमांशु निवासी ग्राम परघईपुर को दिबियापुर सीएचसी ले गई। वहां से उसे सैफई रेफर कर दिया गया। घायल छात्राओं को उनके परिजनों ने दिबियापुर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed