फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Acacia trees standing on the Bidhuna-Achalda road

Auraiya News: बिधूना-अछल्दा मार्ग पर खड़े बबूल के पेड़

Sun, 29 Jun 2025 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 29 Jun 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Acacia trees standing on the Bidhuna-Achalda road
आधी सड़क घेरे बबूल के पेड़। - फोटो : संवाद
रुरुगंज। अछल्दा-बिधूना मार्ग पर सड़क किनारे खड़े बबूल के पेड़ हादसे का कारण बने हैं। रात के वक्त में इस मार्ग पर सफर और भी मुश्किल भरा रहता है।
विज्ञापन

हमेशा लोगों की जान का खतरा बना रहता है। शिकायत के बाद भी जिम्मेदारों ने ध्यान नहीं दिया। ग्रामीणों ने सड़क से बबलू के पेड़ों को कटवाने की मांग की है। कस्बा निवासी अलकेश पोरवाल ने बताया कि बिधूना-अछल्दा मार्ग पर साहुपुर की पुलिया से दूध डेयरी तक सड़क किनारे घने बबूूल के पेड़ हैं।
कई जगह मोड़ पर पेड़ों के कारण सामने से आ रहे वाहन या फिर मवेशियों को देखना मुश्किल हो रहा है। इसकी वजह से कई बार वाहन सवार दुर्घटना का शिकार भी हो रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं कस्बा निवासी अफसर कुरैशी ने बताया कि सड़क के दोनों ओर फुटपाथ भी घास से ढका पड़ा है। ऐसे में हादसा होने का खतरा हमेशा ही बना रहता है। रात के समय बहुत मुश्किल हो जाती है। कई बार इसे छंटवाने की मांग की जा चुकी है, लेकिन विभाग कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अमर सिंह ने बताया कि बिधूना-अछल्दा मार्ग पर बबूल के पेड़ कटवाने के लिए जल्द ही साफ-सफाई कराई जाएगी। इसके लिए स्थानीय स्तर पर कर्मचारियों को निर्देशित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed