फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   ABVP workers submitted a memorandum to the DM

Auraiya News: एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

Thu, 04 Sep 2025 11:07 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Thu, 04 Sep 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
ABVP workers submitted a memorandum to the DM
दिबियापुर। एबीवीपी ने रामस्वरूप विश्वविद्यालय बाराबंकी में चल रही अव्यवस्थाओं व छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में ककोर मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। बाद में कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
विज्ञापन

एबीवीपी के पदाधिकारियों ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन लगातार छात्रों की उपेक्षा कर रहा है। इससे विद्यार्थी मानसिक और आर्थिक स्तरों पर शोषण का शिकार हो रहे हैं। छात्रों को बुनियादी सुविधाएं तक नहीं मिल रही हैं। फीस के नाम पर मनमानी की जा रही है। एबीवीपी ने छात्रों से की जा रही अवैध वसूली को तत्काल रोकने की मांग की। विभाग संयोजक सुदीप चौहान ने कहा कि दोषी अधिकारियों व आंदोलन में घुसे बाहरी तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। चेतावनी दी कि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो व्यापक आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान आयुष शुक्ला, मणि चौहान, ऋषभ तिवारी, हर्ष प्रताप, गुलशन खान, प्रिया राजपूत, भाग्या अवस्थी, रीत, आशुतोष तिवारी, आर्यन तोमर, प्रियम मिश्रा, अंजली ठाकुर, विमल अवस्थी, श्लोक गुप्ता, सूर्य कुशवाह, व्योम वर्मा, सिद्धांत विक्रम व कुलदीप कुमार आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed