{"_id":"696a82097b604afdaa07b082","slug":"abdul-wahid-at-omprakashs-house140-voters-at-one-house-number-auraiya-news-c-211-1-ka11004-137970-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: ओमप्रकाश के घर अब्दुल वाहिद...एक मकान नंबर पर 140 मतदाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: ओमप्रकाश के घर अब्दुल वाहिद...एक मकान नंबर पर 140 मतदाता
Fri, 16 Jan 2026 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Fri, 16 Jan 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
फोटो-41-मतदाता सूची में ओमप्रकाश के परिवार के साथ दर्ज अब्दुल वाहिद। संवाद
औरैया। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का उद्देश्य मतदाता सूची की कमियों को दूर करना और उसे और बेहतर बनाना था। लेकिन, जिले में यह उद्देश्य पूरा नहीं हो सका। उल्टा नाम और मकान नंबर से लेकर अन्य कई बिंदुओं पर कच्ची मतदाता सूची में गड़बड़ी सामने आ रही है।
कई जगह तो हिंदू परिवार में मुस्लिम नाम अब्दुल वाहिद दर्ज हो गए। वहीं, कई जगह एक ही पते पर कई परिवार दर्ज हैं। मतदाता इन कमियों को दूर कराने के लिए दौड़ लगा रहे हैं।
एसआईआर में जिले के तीन विधानसभा क्षेत्रों में करीब डेढ़ लाख मतदाताओं के नाम सूची से बाहर हो गए हैं। इसके साथ ही मतदाताओं से भरवाए गए प्रपत्रों के आधार पर सूची को अपडेट किए जाने का दावा भी किया जा रहा है। अपडेशन के बाद जब कच्ची सूची जारी हुई तो लोग इसमें अपने नाम और जरूरी डिटेल जांच रहे हैं। बस यहीं से उनकी मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। नाम से लेकर परिवार का ब्योरा व अन्य जानकारियों में सामने आ रहीं गड़बड़ियां उनके लिए चिंता का कारण बन रही हैं।
विज्ञापन
कई जगह तो हिंदू परिवार में मुस्लिम नाम दर्ज हो जाने से लोग नाराज भी है। हालांकि इन कमियों को दूर कराने का प्रशासन दावा कर रहा है। इसके लिए 17 और 18 जनवरी को भी विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत मतदेय स्थलों पर मौजूद बीएलओ मतदाताओं से आपत्तियां लेंगे।
केस एक
हिंदू परिवार के मकान में मुस्लिम परिवार
बिधूना विधानसभा क्षेत्र के सहायल स्थित मतदेय स्थल 426 पर गांव निवासी ओमप्रकाश बाथम और उनके परिवार के वोट दर्ज हैं। इसमें ओमप्रकाश के साथ ही उनकी पत्नी, बेटों और अन्य सदस्यों का मकान नंबर 229 दर्ज है। वहीं मकान नंबर 229 पर अब्दुल वाहिद पुत्र मुस्ताक अहमद भी दर्ज हो गए हैं। सूची देखने के बाद दोनों ही सुधार कराने के लिए परेशान हैं।
केस दो
140 मतदाताओं का मकान नंबर एक ही
शहर से सटे गांव खानपुर में मतदेय स्थल संख्या संख्या 381 पर कब्रिस्तान रोड के मतदाताओं के नाम दर्ज हैं। सूची में क्रमांक 101 से लेकर 240 तक लेकर दर्ज कुल 140 मतदाताओं का मकान नंबर 515 ही दर्ज है। इतना ही नहीं इससे आगे के क्रमांक में मतदाताओं को मकान नंबर 515/1 या 515 दर्ज है। अब ये मतदाता भी इस गलती को सुधारने के लिए दौड़ रहे हैं।
केस तीन
ब्रह्मनगर में मकान नंबर शून्य दर्ज
नगर पालिका के मोहल्ला ब्रह्मनगर में सभी घरों का मकान नंबर है, लेकिन इसके बाद भी यहां एसआईआर के बाद जारी कच्ची मतदाता सूची में मकान नंबर शून्य दर्ज हो गया। यहां के मतदेय स्थल संख्या 338 पर दर्ज आयुष त्रिपाठी, वैभव वाजपेई और दीपचंद्र पुरवार का मकान नंबर शून्य ही दिखाई दे रहा है।
एसआईआर की कच्ची सूची में जो कमियां रह गई हैं, उन्हें दूर कराया जा रहा है। इसके लिए 17 जनवरी को विशेष अभियान भी चलेगा। ऐसे मतदाता अपने बीएलओ से संपर्क कर कमियां दूर करा सकते हैं।
-अविनाश चंद्र मौर्य, उप जिला निर्वाचन अधिकारी।