{"_id":"61438f1f8ebc3ebd4c101ca1","slug":"aap-auraiya-news-knp652606618","type":"story","status":"publish","title_hn":"उच्च शिक्षित अंकिता यादव को आप ने घोषित किया दिबियापुर से प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उच्च शिक्षित अंकिता यादव को आप ने घोषित किया दिबियापुर से प्रत्याशी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिबियापुर (औरैया)। आम आदमी पार्टी ने विधानसभा चुनावों के लिए दिबियापुर से अंकिता यादव व बिधूना से पिंटू शर्मा को प्रत्याशी घोषित किया है। घोषणा के बाद दोनों विधानसभाओं में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है।
अछल्दा क्षेत्र के गांव घासी का पुर्वा की मूल निवासी अंकिता यादव एमएससी, बीएड, एमफिल (एनवायरमेंट) कर चुकीं हैं। उनके ससुर देवेंद्र पाल सिंह सेवानिवृत्त अध्यापक एवं पति योगेंद्र पाल सिंह केंद्रीय कर्मी हैं। अंकिता यादव ने बताया कि अब उनकी तैयारी विधानसभा चुनाव पर केंद्रित है। बूथ लेवल पर पार्टी को मजबूत करना पहला लक्ष्य है। बताया कि उनका शुरू से ही सपना था कि समाजसेवा के क्षेत्र में उतरकर क्षेत्र का विकास कराएं।
वह आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कामों से प्रभावित हैं। उनका प्रयास होगा कि दिल्ली माडल उत्तर प्रदेश में भी लागू हो। ताकि धर्म जाति से हटकर प्रदेश की राजनीति आगे बढ़े और लोगों को सुख सुविधाएं और जरूरत के साधन मुहैया हो सकें।