फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   aap

उच्च शिक्षित अंकिता यादव को आप ने घोषित किया दिबियापुर से प्रत्याशी

Fri, 17 Sep 2021 12:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
aap
दिबियापुर (औरैया)। आम आदमी पार्टी ने विधानसभा चुनावों के लिए दिबियापुर से अंकिता यादव व बिधूना से पिंटू शर्मा को प्रत्याशी घोषित किया है। घोषणा के बाद दोनों विधानसभाओं में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है।
विज्ञापन

अछल्दा क्षेत्र के गांव घासी का पुर्वा की मूल निवासी अंकिता यादव एमएससी, बीएड, एमफिल (एनवायरमेंट) कर चुकीं हैं। उनके ससुर देवेंद्र पाल सिंह सेवानिवृत्त अध्यापक एवं पति योगेंद्र पाल सिंह केंद्रीय कर्मी हैं। अंकिता यादव ने बताया कि अब उनकी तैयारी विधानसभा चुनाव पर केंद्रित है। बूथ लेवल पर पार्टी को मजबूत करना पहला लक्ष्य है। बताया कि उनका शुरू से ही सपना था कि समाजसेवा के क्षेत्र में उतरकर क्षेत्र का विकास कराएं।
विज्ञापन

वह आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कामों से प्रभावित हैं। उनका प्रयास होगा कि दिल्ली माडल उत्तर प्रदेश में भी लागू हो। ताकि धर्म जाति से हटकर प्रदेश की राजनीति आगे बढ़े और लोगों को सुख सुविधाएं और जरूरत के साधन मुहैया हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed