फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   A young man fell from the roof while sleeping and died during treatment.

Auraiya News: सोते समय छत से गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत

Thu, 21 May 2026 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
A young man fell from the roof while sleeping and died during treatment.
औरैया। कोतवाली क्षेत्र के कस्बा खानपुर में छत पर सो रहा युवक असंतुलित होकर नीचे गिर गया। जानकारी होने पर परिजन ने उसे जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उसकी माैत हो गई। युवक के पिता की एक सप्ताह पहले ही बीमारी से मौत हुई थी।
विज्ञापन

कस्बा खानपुर निवासी दीपक (28) बुधवार की रात घर की छत पर सो रहा था। रात करीब एक बजे किसी वह छत से नीचे आ गिरा। आवाज सुनकर परिजन की नींद खुल गई। उन्होंने दीपक को जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया यहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। युवक की मौत से परिजन में चीख-पुकार मच गई। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि दीपक के पिता रामनारायण लंबे समय से बीमार चल रहे थे जिनका 13 मई को निधन हो गया था। परिवार अभी इसी सदमे से गुजर रहा था। अचानक दीपक मौत ने परिवार को झकझोर कर रख दिया है। घटना के संबंध में पुलिस को जानकारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed