{"_id":"684729a6fbaa4c5f1107067d","slug":"a-young-man-died-under-suspicious-circumstances-auraiya-news-c-211-1-aur1007-127174-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: संदिग्ध हालात में युवक की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: संदिग्ध हालात में युवक की गई जान
Tue, 10 Jun 2025 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Tue, 10 Jun 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
अजीतमल। कस्बा के गौतमबुद्ध इंटर कॉलेज के पास एक युवक संदिग्ध हालात में पड़ा मिला। परिजन उसे सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पत्नी से विवाद के चलते वह अवसाद में था। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अशोक नगर निवासी राजकुमार (35) पुत्र कमलेश मजदूरी कर अपनी पत्नी व बच्चों का पालन पोषण करता था। दस दिन पहले रुरुकलां से राजकुमार की ससुराल के लोग आए थे और घर में झगड़ा भी हुआ। बाद में राजकुमार के खिलाफ मारपीट व खर्चा न देने की पुलिस में तहरीर देकर उसकी पत्नी आरती को अपने साथ ले गए थे।
इससे राजकुमार परेशान था। सोमवार देर शाम को गौतमबुद्ध इंटर कॉलेज के पास मोहल्ले के लोगों ने राजकुमार को अचेतावस्था में पड़ा देखा। सूचना पाकर पहुंचे राजकुमार के भाई कन्हैया, मोहित उसे सीएचसी ले गए, जहां डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर से परिवार में चीख चीत्कार मच गई।
विज्ञापन
मृतक की बेटी करिश्मा, कामिनी, काजल व अंकुश का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा। कोतवाल ललितेश त्रिपाठी ने बताया कि संदिग्ध परिस्थिति में युवक की मौत हुई है। उसका पत्नी से विवाद था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण पता चल सकेगा।