फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   A young man died after being hit by a goods train on the DFC track.

Auraiya News: डीएफसी ट्रैक पर मालगाड़ी की चपेट में आकर युवक की मौत

Mon, 23 Mar 2026 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 23 Mar 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
A young man died after being hit by a goods train on the DFC track.
दिबियापुर। फफूंद रेलवे स्टेशन के फुटओवर ब्रिज के पास रविवार रात लगभग आठ बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। डीएफसी ट्रैक पार करते समय मालगाड़ी की चपेट में आने से 30 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतक की पहचान दशरथ पुत्र प्रकाश निवासी जैतपुर डेरा (फफूंद) के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही जीआरपी चौकी फफूंद के इंचार्ज अजीत कुमार और कस्बा इंचार्ज अरविंद अग्रवाल मौके पर पहुंचे और घटना की जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज अजीत कुमार ने बताया कि युवक अपने दो साथियों के साथ देहरादून जा रहा था, जहां वे कांवड़ियों के सामान की ठिलिया लगाने का काम करते हैं। पूछताछ में साथियों ने बताया कि रास्ते में युवक ट्रैक किनारे शौच के लिए गया था, तभी अचानक ट्रेन आ गई और वह उसकी चपेट में आ गया, इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर मौजूद साथियों का रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed