फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   A young man committed suicide by jumping in front of a train; in his suicide note, he accused a couple of harassment.

Auraiya News: युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, सुसाइड नोट में दंपती पर लगाए प्रताड़ना के आरोप

Fri, 08 May 2026 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Fri, 08 May 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
A young man committed suicide by jumping in front of a train; in his suicide note, he accused a couple of harassment.
फोटो-27-सुदीप। फाइल फोटो।
अछल्दा (औरैया)। दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर शुक्रवार की सुबह बिधूना कोतवाली के गांव रुरुगंज निवासी एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।
विज्ञापन

युवक के पास से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है, इसमें उसने एक दंपती पर मानसिक प्रताड़ना और साजिश रचकर फंसाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
शुक्रवार सुबह करीब साढ़े सात बजे अछल्दा और घसारा स्टेशन के बीच डाउन लाइन पर खंभा नंबर 1118/6 के पास ग्रामीणों ने एक युवक का शव देखा। कीमैन ने मामले की जानकारी स्टेशन मास्टर को दी। स्टेशन मास्टर की सूचना पर कस्बा इंचार्ज हेमलता और उपनिरीक्षक जयप्रकाश मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान मृतक की जेब से मिले पहचान पत्र के आधार पर उसकी पहचान सुदीप कुमार (31) निवासी अछल्दा सड़क, रुरुगंज के रूप में हुई।
विज्ञापन

सुदीप पिछले 20 दिनों से घर से लापता था। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। उसकी जेब से बरामद सुसाइड नोट में सुदीप ने एक दंपती पर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। सुसाइड नोट के अनुसार महिला ने खुद अपनी आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया पर डालकर उसे फंसाने की साजिश रची और उसे समाज में बदनाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी थानाध्यक्ष सुरेश चंद्र ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौके से मिले सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। परिजन की ओर से तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

----


10 साल पुराना प्रेम प्रसंग और सोशल मीडिया का विवाद



चर्चा है कि सुदीप का मोहल्ले की ही एक युवती से करीब 10 वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती की शादी हो चुकी है और उसके बच्चे भी हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर वीडियो कॉल की कुछ तस्वीरें भी वायरल हुई थीं, जिसे लेकर विवाद चल रहा था। अभी युवक की उसकी शादी नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed