फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   A woman was duped in the name of Tantra-Mantra, four booked

Auraiya News: तंत्र-मंत्र के नाम पर महिला से ठगी, चार पर रिपोर्ट

Thu, 17 Apr 2025 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Apr 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
A woman was duped in the name of Tantra-Mantra, four booked
रुरुगंज (औरैया)। कुदरकोट थाना निवासी चार युवकों पर एक महिला ने घर आकर मृत बिल्ली के अवशेष से तंत्र क्रिया करने से परिजन का स्वास्थ्य बिगड़ने का आरोप लगाया। साथ ही परिजन को स्वस्थ करने के नाम पर रुपये ठगने की भी बात बताई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इटावा के जसवंतनगर थाना के शाहजहांपुर निवासी अनीता यादव उर्फ संजू पत्नी जहान सिंह ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि कुदरकोट के वैबाह में एक किशोर नाम का कथित तांत्रिक रहता है। वह तंत्र विद्या से लोगों की समस्याओं का समाधान करने की बात कहता है। इस पर उसने तांत्रिक से संपर्क कर अपनी समस्या बताई। सात दिसंबर 2024 की रात को पूजा की तैयारी करने के बाद तांत्रिक किशोर, अमन, बंटी व अलवार खान घर पर आए। वह लोग मृत बिल्ले के अवशेष भी साथ लेकर आए थे। आरोप लगाया कि अमन ने उसके पति व बच्चों की अंगुलियों के नाखून काटकर अपने पास रख लिए। इसके बाद करीब दो घंटे तक घर में तंत्र क्रिया की। इसके बाद वह 20 हजार रुपये लेकर चले गए।
विज्ञापन

सुबह उसके परिवार के सभी सदस्यों के मुंह से खून आने लगा। इस पर उसने किशोर व अमन से बात की तो दोबारा तंत्र क्रिया करने की बात कहकर 30 हजार रुपये की मांग की। दोबारा तंत्र क्रिया के बाद भी परिजन को आराम नहीं मिला। परिजन डरावने सपने आने से परेशान हैं। दोबारा बातचीत करने पर भगत ने 30 हजार रुपये वापस कर दिए। महिला ने आरोप लगाया कि पांचों लोगों के तंत्र क्रिया के चलते उसके परिजन परेशानी में हैं। थानाध्यक्ष नीरज शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed