{"_id":"686d5c3f94741a2cb1047ed8","slug":"a-villager-drowned-while-bathing-in-the-river-in-ajitmal-his-body-was-found-in-phaphunda-auraiya-news-c-211-1-aur1007-128454-2025-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: अजीतमल में नदी मे नहाते समय डूबा ग्रामीण, फफूंद में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: अजीतमल में नदी मे नहाते समय डूबा ग्रामीण, फफूंद में मिला शव
Tue, 08 Jul 2025 11:28 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Tue, 08 Jul 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
फफूंद। अजीतमल क्षेत्र के एक गांव में एक अधेड़ सेंगर नदी में नहाते समय गहरे पानी में डूब गया था। परिजनों ने उसकी रात भर तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला। दूसरे दिन मंगलवार शाम को उसका शव फफूंद थाना क्षेत्र में नदी के किनारे मिला। सूचना पर पुलिस ने शव को निकाला और उसे पोस्टमार्टम कराया।
अजीतमल कोतवाली के गांव ब्यौरा निवासी 55 वर्षीय लक्ष्मी नारायण निषाद सोमवार शाम गांव के पास से निकली सेंगर नदी में नहा रहे थे। इसी बीच वह गहरे पानी में चला गए और डूब गए। जानकारी पर परिजन भी पहुंच गए। नदी में उसकी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला। मंगलवार दोपहर बाद उसकका शव फफूंद थाना क्षेत्र के गांव सिंदुरिया के पास नदी किनारे मिला। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। जब तक मृतक के परिजन भी वहां पहुंच गए और शिनाख्त की।
प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश पाल ने बताया कि मृतक अजीतमल क्षेत्र के ब्यौरा गांव का था। नहाने के दौरान नदी में डूब गया था, उसका शव फफूंद थाना क्षेत्र में मिला है। पोस्टमार्टम कराया गया है।