फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   A vehicle hit an electric pole, disrupting power supply to 40 homes for several hours.

Auraiya News: वाहन की टक्कर से विद्युत पोल टूटा, 40 घरों की आपूर्ति कई घंटे रही बाधित

Sun, 23 Nov 2025 11:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
A vehicle hit an electric pole, disrupting power supply to 40 homes for several hours.
एरवाकटरा। गांव तुर्कपुर यासीन में सड़क किनारे स्थित विद्युत पोल में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। पोल टूटने से गांव में अंधेरा छा गया। ग्रामीणों को पानी समेत कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गांववालों ने इसकी सूचना अवर अभियंता को दी है। इसके बावजूद अब तक न पोल बदला गया और न ही आपूर्ति बहाल हो सकी है।
विज्ञापन

गांव में किशनी रोड के किनारे स्थित प्राथमिक विद्यालय के सामने एलटी लाइन का विद्युत पोल लगा हुआ था। रविवार सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से वह टूट गया। इससे पोल में बंधे तार भी नीचे गिर गए । ऐसे में गांव के करीब 40 घरों की बिजली गुल हो गई। इस समस्या से घरों में लगे टीवी, हीटर व अन्य उपकरण शोपीस बनकर रह गए। लोग मोबाइल फोन तक चार्ज करने को परेशान हो गए। रविवार सुबह लोग सबमर्सिबल न चल पाने से पानी को तरस गए। लोगों को दूसरे मोहल्लों से पानी लेकर आना पड़ा। उपकेंद्र एरवाकटरा के अवर अभियंता कुलवंत सिंह ने बताया कि टूटे विद्युत पोल को बदलने के लिए कार्रवाई की जा रही है। सोमवार को पोल बदलवाकर सप्लाई शुरू करा दी जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed