{"_id":"695178605d9ad1f35909fc4c","slug":"a-two-year-old-boy-drowned-in-a-pond-while-playing-outside-his-home-auraiya-news-c-211-1-aur1009-136880-2025-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: घर के बाहर खेलते समय तालाब में डूबे दो साल के मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: घर के बाहर खेलते समय तालाब में डूबे दो साल के मासूम की मौत
Mon, 29 Dec 2025 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Mon, 29 Dec 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
फोटो-37-आर्यन की फाइल फोटो। स्रोत परिजन
औरैया। घर के बाहर खेलते समय रविवार दोपहर दो साल के मासूम की तालाब में डूबने से मौत हो गई। इकलौते बेटे की मौत से परिजन में कोहराम मच गया।
जानकारी पर नगर पालिका अध्यक्ष और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। परिजन व मोहल्ले के लोगों ने तालाब किनारे बाउंड्री न होने के कारण नाराजगी जताई। परिजन ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया।
शहर के मोहल्ला नारायनपुर निवासी नरेंद्र प्रताप को बेटा आर्यन (2) रविवार दोपहर करीब तीन बजे घर के बाहर खेल रहा था। काफी देर तक बेटे के घर न आने पर परिजन ने उसकी खोजबीन शुरू की। इसी दौरान वहां से निकल रहे एक युवक ने घर के सामने स्थित तालाब में आर्यन को उतराता देखा।
इसके बाद परिजन उसे बाहर निकालकर जिला अस्पताल ले गए, वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि नरेंद्र की पत्नी को मायके जाना था। खुद तैयार होने के बाद वह बेटे को तैयार करने के लिए बाहर पहुंची थी। मासूम की मौत के बाद मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
मासूम परिवार का इकलौता बेटा था। उसकी एक बड़ी बहन है। जानकारी पर नगर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता मौके पहुंचे। वहां मोहल्ले के लोगों ने तालाब किनारे बाउंड्री न होने की बात कहकर नाराजगी जताई।
इस पर अनूप गुप्ता ने जल्द बाउंड्री बनाने का आश्वासन दिया। पुलिस ने हादसे की जांच की। प्रभारी कोतवाल सत्यप्रकाश ने बताया कि परिजन ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया है। शव परिजन को सौंप दिया गया।