फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   A two-bed trauma center has been set up at the Sonic Toll Plaza.

Auraiya News: सोनिक टोल प्लाजा पर बना दो बेड का ट्राॅमा सेंटर

Mon, 04 May 2026 12:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 04 May 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
A two-bed trauma center has been set up at the Sonic Toll Plaza.
फोटो-33-ओरहर में निर्माणाधीन फूड प्लाजा। संवाद
सोनिक। मेरठ से प्रयागराज तक बने गंगा एक्सप्रेसवे पर यातायात शुरू होने के कारण सोनिक टोल प्लाजा पर दो बेड का ट्रॉमा सेंटर बनकर तैयार हो गया। वहीं ओरहर में निर्माणाधीन फूड प्लाजा शुरू न होने से यात्रियों को पानी भी नहीं मिल पा रहा है। इससे वाहन सवारों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

594 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण 29 अप्रैल को हो गया है। गंगा एक्सप्रेसवे पर आपात स्थिति के यात्रियों को चिकित्सकीय सेवा उपलब्ध कराने की व्यवस्था भी की गई है। इसके लिए सोनिक टोल बूथ पर दो बेड का ट्रॉमा सेंटर बनाया गया है। यहां तैनात डॉ. आयुष यादव ने बताया कि दो बेड के अस्पताल आपातकालीन चिकित्सा देने की व्यवस्था की गई है। एक शिफ्ट में तीन स्टाफ की तैनाती भी की गई है। वहीं एक्सप्रेसवे पर ओरहर स्थित फूड प्लाजा में अभी में वातानुकूलित कक्ष का काम चल रहा है। इसी कारण फूड प्लाजा का अभी संचालन नहीं शुरू हो सका है। वहीं बने कैफेटेरिया की भी शुरुआत नहीं हो सकी है।
विज्ञापन




मेरठ से प्रयागराज की तरफ जा रहे कार सवारों में संजय, सत्यम व गोलू ने बताया कि बांगरमऊ में तो फूड प्लाजा शुरू हो गया है लेकिन वहां से 50 किलोमीटर दूर ओरहर स्थित फूड प्लाजा में पानी भी नहीं मिल सका है। आगे कहां मिलेगा, यह भी पता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन




कोट्स



वाहन चालकों को हो रही असुविधा को देखते हुए एक सप्ताह के अंदर फूड प्लाजा शुरू हो जाएगा। जो जगह गंगा एक्सप्रेसवे के आसपास जगह बच रही है, वहां पर पेड़ लगाए जाएंगे।



सतीश कुमार, प्रोजेक्ट मैनेजर, कार्यदायी संस्था पटेल इंफ्रास्ट्रक्चर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed