{"_id":"6aa8527bcf2d3f5c28097c24","slug":"a-sweet-shop-caught-fire-after-a-gas-leak-injuring-the-shopkeeper-auraiya-news-c-211-1-aur1024-151553-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: गैस रिसाव के बाद धमाके से मिठाई की दुकान में लगी आग, दुकानदार झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: गैस रिसाव के बाद धमाके से मिठाई की दुकान में लगी आग, दुकानदार झुलसा
Tue, 15 Sep 2026 01:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Tue, 15 Sep 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर जमा भीड़। संवाद
एरवाकटरा। उमरैन गांव के सुतियानी तिराहे पर रविवार देर रात गैस सिलिंडर में रिसाव के बाद मिठाई की दुकान में तेज धमाके के साथ आग लग गई। हादसे में दुकान संचालक शत्रुघ्न कौशल झुलस गया। परिजन उसे उपचार के लिए सैफई ले गए, जहां उसका इलाज चल रहा है।
बताया गया कि शत्रुघ्न रविवार रात करीब नौ बजे दुकान बंद कर घर चला गया था। करीब 10 बजे पड़ोस के एक दुकानदार ने दुकान के अंदर से गैस की तेज बदबू आने की सूचना उसे दी। इस पर शत्रुघ्न दुकान पर पहुंचे और शटर खोलकर अंदर गए। लाइट जलाते ही अचानक तेज धमाके के साथ आग की लपटें उठने लगीं। धमाका इतना तेज था कि दुकान के बाहर रखा काउंटर काफी दूर जा गिरा, जबकि दूसरी मंजिल पर बनी दुकान का शटर भी उखड़ गया।
हादसे में शत्रुघ्न आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। स्थानीय लोगों की मदद से करीब एक घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। यदि जानकारी मिलती है तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
घरेलू सिलिंडर का हो रहा था इस्तेमाल
इलाकाई लोगों के मुताबिक मिठाई की दुकान में जिस सिलिंडर से गैस लीक हुई वह व्यावसायिक नहीं था। दुकान पर व्यावसायिक के स्थान घरेलू सिलिंडर का इस्तेमाल किया जा रहा था।