फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   A sick old man jumped into the canal, a policeman saved his life by jumping

Auraiya News: बीमार बुजुर्ग ने नहर में लगाई छलांग, सिपाही ने कूदकर बचाई जान

Wed, 28 May 2025 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 28 May 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
A sick old man jumped into the canal, a policeman saved his life by jumping
मानसिक रूप से बीमार बुजुर्ग को बाइक से ले जाता सिपाही। - फोटो : मानसिक रूप से बीमार बुजुर्ग को बाइक से ले जाता सिपाही।
बिधूना (औरैया)। अछल्दा में बुधवार शाम पांच बजे मानसिक रूप से बीमार बुजुर्ग ने निचली नहर गंग में छलांग लगा दी। पेट्रोलिंग कर रहे चीता मोबाइल के सिपाहियों ने नहर में कूदकर उनकी जान बचा ली। इसके बाद में बुजुर्ग को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन



पुराना अछल्दा निवासी लज्जाक खान (60) का कई सालों से मानसिक रोग का इलाज चल रहा है। परिजनों ने बताया कि वह एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। 10 दिन पहले ही दवा लेकर आए थे।
विज्ञापन

बुधवार को वह अचानक घर से निकले और नहर में कूद गए। इसी बीच पेट्रोलिंग कर रहे आरक्षी मोहन और धीरज कुमार की नजर पड़ गई। बिना देर किए आरक्षियों ने नहर में कूदकर बुजुर्ग को बचा लिया। पुलिस बुजुर्ग को सुरक्षित बाहर निकालकर थाने ले गई। वहां परिजनों से पूरे मामले की पूछताछ की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed