फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   A Shiksha Mitra submitted a written complaint to the police regarding an assault.A Shiksha Mitra submitted a written complaint to the police regarding an assault.

Auraiya News: शिक्षामित्र ने पुलिस को दी मारपीट की तहरीर

Wed, 15 Jul 2026 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 15 Jul 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
A Shiksha Mitra submitted a written complaint to the police regarding an assault.A Shiksha Mitra submitted a written complaint to the police regarding an assault.
अयाना। क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय में महिला शिक्षामित्र और सहायक अध्यापिका के बीच हुई मारपीट के मामले की बुधवार को बीईओ ने जांच की। शिक्षामित्र ने भी पुलिस को मारपीट की तहरीर दी है
विज्ञापन

मंगलवार को हुए विवाद के बाद सहायक अध्यापिका शिखा मिश्रा व शिक्षामित्र नूरीना के बीच उपस्थिति रजिस्टर पर हस्ताक्षर करने को लेकर हुए विवाद से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसमें मारपीट होती दिख रही है। हालांकि वायरल वीडियो की संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन

वहीं, बीईओ दाताराम ने बुधवार को स्कूल पहुंच कर मामले की जांच की। उन्होंने सहायक अध्यापक अजय कुमार के बिना जानकारी के गैरहाजिर रहने पर दो दिन की अनुपस्थिति दर्ज की। इसके बाद स्कूल के स्टाफ के बयान दर्ज किए। उधर, इस मामले में शिक्षामित्र नूरीना मुबारक ने भी पुलिस को मारपीट की तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीईओ ने बताया कि प्रधानाध्यापक व सहायक अध्यापक अजय कुमार स्कूल में मौजूद नहीं मिले। कार्रवाई के लिए जांच रिपोर्ट बीएसए को सौंपी जाएगी। थानाध्यक्ष जयप्रकाश पाल ने बताया कि सहायक अध्यापक की ओर से भी तहरीर मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed