फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   A farmer returning after getting his grandson admitted to Navodaya University died in a road accident.

Auraiya News: नाती का नवोदय में दाखिला कराकर लौट रहे किसान की सड़क हादसे में मौत

Wed, 22 Apr 2026 12:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 22 Apr 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
A farmer returning after getting his grandson admitted to Navodaya University died in a road accident.
फोटो-32- महेश। फाइल फोटो
दिबियापुर। थाना क्षेत्र के सहायल रोड स्थित गांव अबावर के पास मंगलवार दोपहर दो बाइकों में भिड़ंत हो गई। हादसे में किसान की जान चली गई जबकि दूसरी बाइक का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। गनीमत रही कि मृतक का मासूम नाती इस हादसे में बच गया।
विज्ञापन

अटसू चौकी क्षेत्र के गांव राऊपुर प्रेम नगर निवासी महेश चंद्र (52) मंगलवार को अपने नाती नितिन का नवोदय विद्यालय में एडमिशन कराने गए थे। दोपहर करीब तीन बजे जब वह नाती के साथ बाइक से लौट रहे थे, तभी गांव अबावर के पास सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक से सीधी टक्कर हो गई।
विज्ञापन

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महेश का हेलमेट टूट गया और उनके सिर में गंभीर चोट आई। महेश चंद्र के पीछे दूसरी बाइक पर उनकी बेटी शिल्पी और दामाद भी आ रहे थे। अपनी आंखों के सामने पिता को लहूलुहान देख उनके होश उड़ गए। मौके पर पहुंची पुलिस और परिजन ने तत्काल एंबुलेंस की मदद से महेश और दूसरी बाइक के घायल युवक पीयूष (20) निवासी सहायल को सीएचसी पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां डॉक्टर ने महेश चंद्र को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल पीयूष को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज मिश्रा ने बताया कि हादसे की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। घायलों को अस्पताल ले जाया गया था। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

फोटो-32- महेश। फाइल फोटो

फोटो-32- महेश। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed