फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   A farmer returning after distributing wedding cards to his cousin was hit by a loader and died.

Auraiya News: चचेरे भाई की शादी के कार्ड बांटकर लौट रहे किसान को लोडर ने मारी टक्कर, मौत

Sat, 11 Apr 2026 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 11 Apr 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
A farmer returning after distributing wedding cards to his cousin was hit by a loader and died.
फोटो-5-रोहित। फाइल फोटो
अयाना (औरैया)। शादी की खुशियों वाले घर में पल भर में चीख-पुकार मच गई। जुहीखा-सेंगनपुर मार्ग पर शुक्रवार देर शाम तेज रफ्तार लोडर ने बाइक सवार दो भाइयों को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

इसमें किसान बड़े भाई की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूल्हा बनने जा रहा चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन




जालौन जिले के माधौगढ़ थाना क्षेत्र स्थित रामहेतपुरा निवासी अशोक ने बताया कि 15 अप्रैल को उसकी शादी होनी है। घर में मांगलिक कार्यक्रमों की तैयारियां चल रहीं। शुक्रवार को वह अपने चचेरे भाई रोहित (50) के साथ औरैया के भीखेपुर स्थित अपनी रिश्तेदारी में शादी के कार्ड देने आया था। शाम को दोनों भाई बाइक से वापस घर जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अयाना क्षेत्र के कुआंगांव के पास एक तेज रफ्तार लोडर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। रोहित की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, वह लहूलुहान होकर सड़क किनारे जा गिरा। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे तत्काल अस्पताल भेजा।


घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के भाई राजाबाबू और चंद्रशेखर बिलखते हुए मौके पर पहुंचे। परिजन के अनुसार रोहित अविवाहित थे। वह खेती-किसानी करते थे। हादसे के बाद से परिजन बेहाल हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश पाल ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed