{"_id":"695ffbab9b7035cb0003f084","slug":"a-disabled-young-man-died-under-suspicious-circumstances-auraiya-news-c-211-1-aur1008-137464-2026-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: दिव्यांग युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: दिव्यांग युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
विज्ञापन
-
- 1
-
Link Copied
फफूंद। थाना क्षेत्र के एक गांव में दिव्यांग युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। खाना खाकर सोए युवक के सुबह न जागने पर परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
गांव जसा का पुरवा निवासी शिव कुमार (41) भाग्यनगर में पंचर बना कर अपनी 65 वर्षीय मां राम दर्शनी के साथ झोपड़ी में रहकर जीवन यापन कर रहे थे। बुधवार देर शाम वह घर आए और खाना खाकर सो गए। बृहस्पतिवार सुबह देर तक न जागने पर मां ने जगाने का प्रयास किया, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। पास में रहने वाले उसके छोटे भाई राजेश दोहरे व नरेंद्र दोहरे को सूचना दी गई।
परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दिबियापुर ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी।(संवाद)