{"_id":"80940","slug":"Auraiya-80940-32","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृह कलह से तंग युवक ने कुएं में कूदकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गृह कलह से तंग युवक ने कुएं में कूदकर जान दी
Auraiya
Updated Sun, 10 Jun 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मुरादगंज (औरैया)। अजीतमल कोतवाली के ग्राम हैदरपुर में एक युवक ने गृहकलह से तंग आकर कुएं में कूदकर जान दे दी। पुलिस ने शव को कुएं से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
ग्राम हैदरपुर निवासी सुधीर पुत्र बेनी माधव (35) ने शनिवार सुबह लगभग पौन आठ बजे गांव के ही प्राथमिक विद्यालय के पास बने कुएं में छलांग लगा दी। इस पर आसपास के तमाम लोग आ गए। लोग उसे कुएं से निकालने का प्रयास करने लगे। इस बीच सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने भी शव निकालने की कोशिश की। उनके नाकाम होने पर गढ़ापुर से सतेंद्र यादव और भोले गोताखोर बुलाए गए। दोनों ने दोपहर एक बजे करीब कुएं में उतरकर शव बाहर निकाला। पुलिस का कहना है कि गृह कलह से तंग आकर सुधीर ने आत्महत्या की है।