फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   घरवाले छत पर सोते रहे, चोरों ने कर दिया माल पार

घरवाले छत पर सोते रहे, चोरों ने कर दिया माल पार

Sun, 10 Jun 2012 12:00 PM IST
Auraiya
Auraiya Updated Sun, 10 Jun 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
अजीतमल (औरैया)। मोहल्ला इस्लामनगर स्थित एक मकान से चोर 90 हजार नकदी समेत पौने तीन लाख के जेवरात उठा ले गए। शुक्रवार की रात को घर के सभी लोग गर्मी में छत पर सो रहे थे। उसी समय चोर घर के अंदर घुस गए और सारा माल पार कर दिया। सुबह सामान बिखरा देख महिला रोने लगीं। चोरी की सूचना पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन

इसलामनगर स्थित गोविंद सिंह के घर में सभी लोग शुक्रवार की रात घर पर सो रहे थे। इस दौरान चोर घर के अंदर घुस गए और कमरों को खंगाल कर सारा कीमती माल और नकदी पार कर दी। सुबह लोग छत से नीचे उतरे तो सामान बिखरा पड़ा था। जेवरात और नकदी गायब होने पर उनकी पत्नी रोने लगीं। चोरी की जानकारी मिलते ही पड़ोसी भी आ गए। एसआई जवाहर लाल ने मौके पर पहुंचकर जांच की। चोरों के घर में कहीं से चढ़ने के निशान नहीं मिले। इस पर पुलिस का मानना है कि कोई चोर चुपके से घर में घुसकर बैठ गया होगा। रात को सभी लोगों के छत पर जाने के बाद उसने बाहर का दरवाजा खोलकर अपने साथियों को बुला लिया।
विज्ञापन

गोविंद सिंह ने तहरीर में मंगलसूत्र, अंगूठी, कुंडल, जंजीर, झुमकी, हार, कंगन, पायलें आदि कीमत करीब 2.75 लाख और प्लांट खरीदने के लिए रखे 90340 रुपए नकद, एक लाख पैंसठ हजार की फिक्स्ड डिपाजिट के कागजात चोरी होने की जानकारी दी है। घर में उनकी पत्नी के अलावा पुत्र एवं पुत्री घर में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed