{"_id":"76320","slug":"Auraiya-76320-32","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान खाली कराने पर हुआ विवाद, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान खाली कराने पर हुआ विवाद, मामला दर्ज
Auraiya
Updated Fri, 11 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
औरैया। मोहल्ला खिड़की साहबराय में मकान खाली कराने पर मकान मालिक और किराएदार में विवाद हो गया। आरोप है किराएदार ने जान माल की धमकी देकर मकान मालिक को भगा दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। तिलक नगर निवासी बिनीता विश्नोई ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में कहा कि उसने खिड़की साहबराय में मकान खरीदा है। जिसमें आशा देवी पत्नी अशोक कुमार, उसकी पुत्री नीतू व दामिनी रहती हैं। गुरुवार को मकान खाली कराने की बात करने हम लोग गए तो गालियां देते हुए भगा दिया। बिनीता ने बताया कि आशा देवी दबंगों के दम पर उसके मकान पर कब्जा करना चाहती हैं। मकान मालकिन ने शीघ्र मकान खाली कराए जाने की पुलिस से गुहार लगाई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आरोपी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन